ईलॉन रीव मस्क जादूगर या जीनियस

कैसे टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी?

Elon musk
साल 2018 की बात है टेस्ला अपनी सस्ती
इलेक्ट्रिक वीइकल माडल 3 का उत्पादन बड़ा रही थी। लेकिन इसमें गंभीर समस्याए थी। तिजोरी तेजी से खाली हो रही थी और कंपनी दिवालिया होने की कगार पर थी।
सीईओ होने के बाबजूद भी ईलॉन मस्क दिन में 20-22 घण्टे फैक्ट्री में बीता रहे थे। वक्त बदला और 2020 में लगातार 4 तिमाही में कंपनी को प्रॉफिट हुआ। कोरोना वायरस महामारी में जब कार कंपनियां सेमीकंडक्टर की कमि से जुझ रही थी तब टेस्ला रिकॉर्ड प्रॉफिट बना रही थी। टेस्ला के शेयर बाजार में दौर रहें थे। और जल्द ही कंपनी का बाजार मूल्य ट्रिलियन डॉलर छू गया।
दो साल पहले दिवालिया होने वाली कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी बन गयी।

1971 में साउथ अफ्रीका में जन्मे मस्क की माँ कनाडाई मूल की थी। साइंस फिक्शन से प्यार करने वाले मस्क छोटी सी उम्र में पिता के साथ अमेरिका आ गए थे। 1995 में 25 साल की उम्र में मस्क ने ZIP 2 नाम की कंपनी बनायी। इसे उन्होंने 3 साल बाद बेच दिया। इसके बाद 1999 में x.com नामक की कंपनी बनाई जिसका विलय पीटर थील्स की कंपनी confinity में हो गया. जिसका नाम बाद में PAYPAL हो गया. जिसे बाद में ebay ने खरीद दिया। 

Space x

2002 में मस्क ने अंतरिक्ष अनुसंधान और अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में काम करने के लिए स्पेस X बनायी। बाद में सुरंग बनाने वाली बोरिंग कंपनी और इंसानी दिमाग में चिप लगाने के लिए रिसर्च करने वाली कंपनी न्यूरालिंक बनाई। 26 अप्रैल 2022 को ईलॉन मस्क ने ट्विटर खरीद लिया इसको ख़रीदने का मकसद उनका यह था कि लोग अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर सके। 2003 में जब ईलॉन मस्क space x पर काम कर रहे थे तो उनके दोस्त टेस्ला खडी कर रहे थे। इसके लिए निवेश की व्यवस्था वे खुद कर रहे थे। बाद में वह कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन बने। टेक्नोलॉजी में रुचि होने के कारण मस्क की रुचि उत्पादन में थी। 2007-2008  में अपनी पहली कार बना रही टेस्ला खस्ताहाल हो गयी।  दोस्तो ने कंपनी छोर दी और ईलॉन मस्क कंपनी के सीईओ बन गए। 2017 में टेस्ला ने सस्ती मॉडल कार 3 बाजार में उतारी। 2021 में दस लाख की बिक्री का आकड़ा पार करने वाली यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार कंपनी बन गयी। इलेक्ट्रिक कार में लगने वाली लीथियम ऑयन बैटरी टेस्ला ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया में लगायी। इसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
ईलॉन मस्क ने ट्विटर पर लिखा था कि वो 100 दिन में यहा लीथियम ऑयन बैटरी सेटअप लगाएंगे और ऐसा ना हुआ तो वो उसे मुफ्त में देंगे। राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी और 30 sept 2017 को काम शुरू हुआ और 60 दिनों में काम पूरा हो गया। 

एक महत्वाकांक्षी इंसान 
ईलॉन मस्क एक दूरदर्शी लीडर है। और करिश्माई व्यक्तिव के मालिक हैं। उन्होंने टेस्ला को दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी बनाया। 
टेस्ला के शेयर 50$ से पहुंचकर 1000$ तक पहुच चुके है। दुनिया में सबसे सस्ती कार बैटरी टेस्ला ही बनाती है। 
टेस्ला की सबसे सस्ती कार 70 lakh से शुरू होती है। जो कि ड्राइवर लेस है। पूरी कार इंडस्ट्री में इन्नोवेशन के मामलों में टेस्ला दूसरी कार कंपनियों से काफी आगे है। 
Tesla Electric Car

आज ईलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। ईलॉन मस्क की संपत्ति $240.7 बिलियन डॉलर है। अगर तुलना करे तो यह पाकिस्तान की जीडीपी का 61% है और भारत की जीडीपी का 0.065% है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ